Recent comments

Breaking News

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम करण मेहरा गिरफ्तार, पत्नी निशा के साथ मारपीट का है आरोप - bhaskarhindi.com

Dainik Bhaskar Hindi - bhaskarhindi.com,मुंबई। फेमस टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के नैतिक उर्फ करण मेहरा को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उन पर पत्नी और एक्ट्रेस निशा रावल के साथ मारपीट (घरेलू हिंसा) का आरोप है। रिपोर्ट्स के अनुसार करण मेहरा और निशा रावल के बीच कई दिनों से आपस में मनमोटाव की खबरें सामने आ रही थी, लेकिन विवाद यहां तक पहुंच जाएगा। इस बात का अंदाजा किसी को नहीं था।

हालांकि, आपसी मतभेद को लेकर दोनों लोगों से बात करने की कोशिश की जा चुकी है, लेकिन एक तरफ करण मेहरा ने इस बारे में बात करने से साफ इंकार कर दिया तो दूसरी तरफ उनकी पत्नी निशा रावल ने सभी बातों को महज अफवाह बताया और कोई भी स्टेटमेंट मीडिया को देने से मना कर दिया। अब निशा ने पति करण के खिलाफ पुलिस में FIR  दर्ज करा दी, जिसके बाद करण मेहरा को गोरेगांव पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और उनका बयान दर्ज किया जा रहा है।

कैसे हुई दोनों की शादी

टीवी सेलेब्स अक्सर एक-दूसरे के साथ काम करते-करते नजदीक आ जाते है। दो लोगों के बीच दोस्ती होती है फिर प्यार और प्यार भरा ये रिश्ता शादी में बदल जाता है। ऐसा ही कुछ करण मेहरा और निशा रावल के बीच हुआ। दरअसल, एक्टर करण मेहरा और निशा रावल की फर्स्ट मीटिंग फिल्म  'हंसते हंसते' के सेट पर साल 2008 में हुई। दोनों ने पहली मुलाकात के बाद दोस्ती की। इस फिल्म में करण का काम स्टाइलिस्ट का था क्योंकि करण भले ही एक्टिंग करते है लेकिन बहुत कम लोगों को पता हैं कि, वो एक फैशन ग्रैजुएट भी है। वहीं निशा इस फिल्म में काम कर रही थी। दोनों ने इस सेट में मुलाकात के बाद एक-दूसरे को डेट करना शुरु कर दिया। लंबे समय तक डेट करने के बाद करण और निशा ने साल 2012 में शादी कर ली और साल 2017 में निशा ने एक बेटे को जन्म दिया।

वर्कफ्रंट
करण मेहरा और निशा के काम की बात की जाएं तो, करण ने टीवी के मशहूर और सबसे लंबे समय तक चलने वाले सीरियल  'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में नैतिक सिंघानिया का किरदार निभाया था। शो में करण के साथ हिना खान भी लीड रोल में थी। अक्षरा और नैतिक की जोड़ी ने दर्शकों के दिल में खास जगह बनाई थी। लेकिन बाद में हिना और करण दोनों ने ही इस शो को छोड़ दिया था। हालांकि, इस शो में लीड रोल करने के बाद वो बहुत फेमस हुए और घर-घर में लोग उन्हें नैतिक के नाम से जानने लगे। इसके बाद करन कलर्स के धारावहिक 'शुभारंभ' में भी नजर आए थे। वहीं निशा ने फिल्म "हंसते-हंसते" और "रफू चक्कर" जैसी फिल्मों में काम करके नाम कमाया है। बता दें कि, दोनों कपल एक साथ टीवी के कुछ शोज जैसे 'नच बलिए 5' और 'किचन चैंपियन 5' में नजर आ चुके है। करण 'बिग बॉस सीजन 10' में भी दिखाई दिए थे। उस वक्त उनकी पत्नी निशा रावल प्रेग्नेंट थी। 



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Mumbai police arrested to Actor karan mehra for domestic violence
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/2RabSEl

No comments

Karan Mehra-Nisha Rawal spat: Yeh Rishta Kya Kehlata Hai actor's onscreen son Rohan Mehra reacts to his arrest

Tuesday morning came as a shock for Yeh Rishta Kya Kehlata Hai fans when they came to know about actor Karan Mehra's arrest. For those u...