Recent comments

Breaking News

विद्या बालन के एक डायलॉग ने मचाई धूम, 'शेरनी' का टीजर हुआ र‍िलीज  - bhaskarhindi.com

Dainik Bhaskar Hindi - bhaskarhindi.com, मुंबई। कोरोना ने जहां एक तरफ अर्थव्यवस्था को पूरी तरह से तोड़ दिया, तो दूसरी तरफ लोग नई कामों की तलाश में दर-दर भटकने को मजबूर हो गए। महाराष्ट्र में टीवी सीरियल और फिल्मों की शूटिंग रोक दी गई। देशभर के तमाम थिएटर्स बंद पड़े है, जो 50% क्षमता के साथ खुले है, उनमें लोग पहले की तरह नहीं जा रहे है। इसलिए बॉलीवुड स्टार्स ने बड़े पर्दे की जगह अब अपनी फिल्मों को डिजिटल प्लेटफार्म में रिलीज करने का फैसला किया है।

हालांकि, 2020 से ही कई सितारों ने OTT प्लेटफार्म की तरफ रुख कर लिया था। हिंदी सिनेमा की मशहूर अदाकारा विद्या बालन ने भी डिजिटल दुनिया में अपनी फिल्मों को रिलीज करना शुर कर दिया है। पिछले साल उनकी फिल्म 'शकुंतला देवी' अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई थी, जिसको दर्शकों से अच्छा-खासा रिस्पांस मिला था। अब हाल ही में विद्या की एक और फिल्म 'शेरनी' का टीजर भी रिलीज कर दिया गया है। कुछ दिन पहले इसका पहला पोस्टर सामने आया था और अब टीजर। विद्या की इस फिल्म का टीजर काफी छोटा हैं, लेकिन एक फॉरेस्‍ट अफसर बनकर बोले गए विद्या के एक डायलॉग ने धूम मचा दिया है। 

विद्या का डायलॉग
दरअसल, इस फिल्म को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज किया जाएगा। फिलहाल इसका टीजर सामने आ गया है। 'शेरनी' का टीजर मात्र 30 सेकेंड का हैं, लेकिन विद्या की दमदार डायलॉग डिलीवरी ने दर्शकों का दिल जीत लिया है। टीजर में आपको विद्या घने जंगलों में किसी की तलाश में नजर आएंगी। फॉरेस्‍ट अफसर बनी विद्या के साथ वन विभाग के कुछ अफसर में दिखाई दे रहे है। उस जंगल में कुछ ढूंढ़ते हुए विद्या कहती हैं कि, "जंगल कितना भी घना क्‍यों न हो, शेरनी अपना रास्‍ता ढूंढ़ ही लेती है।" विद्या की ये आवाज इतनी शानदार हैं कि, आप फिल्म को देखने के लिए मजबूर हो जाएंगे। हालांकि, 2 जून यानि कि आज इसका ट्रेलर रिलीज कर दिया जाएगा, जिसमें फिल्म की कहानी के बारे में बहुत सी चीजें आपको साफ हो जाएंगी।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Vidya Balan (@balanvidya)

विद्या ने पोस्टर किया था शेयर
कुछ दिन पहले ही विद्या ने फिल्म का पहला पोस्टर अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया था। पोस्टर शेयर करते हुए विद्या ने लिखा था, " निडर होकर वह दुनिया में कदम रखती है! अपनी नवीनतम फिल्म 'शेरनी' की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है।@primevideoin Meet #SherniOnPrime in June" 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Vidya Balan (@balanvidya)

विद्या के साथ ये एक्टर्स आ रहे नजर
'शेरनी' का टीजर रिलीज कर दिया गया है, आज ट्रेलर भी सामने आ जाएगा। बता दें कि, इस फिल्म में विद्या बालन के अलावा और भी कई दमदार एक्टर्स नजर आने वाले है, जो कहानी को और दमदार बनाने में मदद करेंगे। शेरनी में विजय राज, नीरज काबी, ईला अरुण, शरत सक्‍सेना और बृजेंद्र काला आपको महत्वपूर्ण किरदार में दिखाई देंगे। इस फिल्म को प्रोड्यूस भूषण कुमार ने किया है और ये टी-सीरीज के बैनर तले रिलीज होगी। फिलहाल फिल्म रिलीज होने के बाद ही पता लगेगा कि, इसकी कहानी में भी उतना ही दम हैं, जितना उम्मीद की जा रही है या फिर नहीं। 



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Vidya balan starrer sherni teaser release and trailer will be launch on 2nd june
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3fYqHSO

No comments

Karan Mehra-Nisha Rawal spat: Yeh Rishta Kya Kehlata Hai actor's onscreen son Rohan Mehra reacts to his arrest

Tuesday morning came as a shock for Yeh Rishta Kya Kehlata Hai fans when they came to know about actor Karan Mehra's arrest. For those u...